मुजफ्फरपुर, मई 2 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। गुलाबपट्टी पंचायत के धारोपाली गांव में शनिवार को बाइक की ठोकर से रंजीत ठाकुर की सात वर्षीया पुत्री आराध्या कुमारी जख्मी हो गई। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। रंजीत ठाकुर ने बताया कि उसकी पुत्री दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी, तभी बाइक ने ठोकर मार दी। इधर, साहेबगंज नीरपुर मार्ग में डालडा चौक के समीप शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में आदित्य कुमार (21) जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन की गयी जान, कई जख्मी जख्मी युवक गौड़ा पंचायत के बैरिया निवासी रामएकबाल ठाकुर का पुत्र है। वहीं, साहेबगंज नगर परिषद स्थित सीएन कॉलेज के समी...