मुजफ्फरपुर, जून 11 -- सरैया। पोखरैरा नया रोड चौक के समीप एनएच-722 पर गुरुवार शाम दो बाइकों की टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस ने करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी संतोष कुमार महतो के पुत्र राहुल कुमार (21) तथा सरैया थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी रमजान के पुत्र मो. गुलाम नबी (38) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अंबारा चौक के समीप सड़क हादसे में घायल भरत सिंह के पुत्र संजीत कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग जगहों पर हादसे में तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...