अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में कृषि कर्मी सहित दो घायल
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- सरैया। एनएच-722 पर शनिवार रात अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में कृषि कर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित अंबारा चौक पर खड़े ट्रक में बाइक ने ठोकर मार दी। इसमें सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा निवासी हकीम राम के पुत्र जयप्रकाश राम (50) गंभीर घायल हो गए। जयप्रकाश राम दरभंगा में कृषि विभाग में कार्यरत हैं और पूसा से प्रशिक्षण पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। गश्ती पदाधिकारी एसआई राजीव रंजन ने बताया कि उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा नया रोड चौक के समीप एनएच-722 पर वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार पोखरैरा निवासी शशि राम (40) घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, पीएमसीएच रेफर ग्रामीणों की मदद से सीएचसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.