बलिया, मार्च 20 -- बलिया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के साथ जनपद के अलग-अलग जगहों पर महायज्ञ और पाठ आदि के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। गुरुवार को गड़वार, नगरा और रतसर इलाकों में महायज्ञ और नवचंडी पाठ के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल हुए।गड़वार, हिसं के अनुसार क्षेत्र के नारायनपाली गांव में स्थित मां कामाख्या मंदिर परिसर में नवचंडी पाठ का आयोजन हो रहा है। इसके लिए गुरुवार को कलश यात्रा निकली। इसमें दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु हाथ में कलश लिये भजन-किर्तन और माता का जयकारा करते हुए मंदिर तक पहुंचे। आचार्य नीरज पांडेय, सुनील पांडेय व स्वास्तिक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराया। मुख्य यजमान हृदयानन्द दुबे व रविशंकर दुबे आदि रहे।रतसर, हिसं के अनुसार स्थानीय कस्बा के पश्चिमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.