भागलपुर, जून 24 -- नवगछिया/पीरपैंती। आंधी-तूफान के साथ आई बारिश से मंगलवार की शाम करीब चार बजे जहां मौसम खुशनुमा हो गया, लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आकर अलग-अलग प्रखंडों में तीन लोगों की मौत हो गई। कई जगह पेड़ गिर गए और कई जगह बिजली के खंभे। पहली घटना नवगछिया के खैरपुर में हुई। जहां अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ आई बारिश के दौरान खैरपुर के पास गंगा पार स्थित बिचली दियारा में एक किसान ठनका की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक खैरपुर निवासी सुधीर यादव (43), पिता स्व. त्रिवेणी यादव थे। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार एवं जेएसआई सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। ग्रामीण विनोद यादव ने बताया कि मृतक बिचल...