चतरा, मार्च 30 -- गिद्धौर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार की देर शाम दो अलग-अलग घटना में दंपति सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए चतरा व हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के समीप बाइक की दुर्घटना में गिद्धौर के पुरान साव के पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ग्रामीणों के मदद से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए युवक को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इधर दूसरी घटना थाना क्षेत्र के पेक्सा डगडगवा गांव में वाहन के चपेट में आने से गांव के नंदकिशोर भुइयां एवं इनकी पत्नी मनीषा कुमारी घायल हो गई। दोनों को घायलों को गश्ती कर रही पुलिस प्रशासन द्वारा प्राथमिक उप...