बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत के मामले में पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज और नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर कोतवाली के मलिकपुरवा निवासी रंगेश गौड़ ने बताया है कि गत बीस जनवरी की शाम उनके बाबा धर्मराज (76) परसा जाफर से साइकिल लेकर घर आ रहे थे। कड़र खास के पास चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं वाल्टरगंज थाने के जगतापुर दानो निवासी सरोज ने वाल्टरगंज थाने पर तहरीर देकर बताया है कि सड़क क्रास करते वक्त एक फरवरी को उनके पति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने उनकी मौत हो गई। इसी थाने में तहरीर देकर पुरानी बस्ती के खुटहना निवासी गनपत ने बताया है कि 13 फरवरी को उनका ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.