सिमडेगा, जून 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार के रात की है। पहली घटना कुरडेग थाना क्षेत्र के झारेन बड़काटोली गांव की है। जहां मुम्बई से कमा कर एक माह पूर्व घर लौटा सुशील बेक किसी तनाव के कारण अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे तब उन्हें घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुसरी घटना बानो थाना क्षेत्र के नवागांव सरना टोली की है। जहां मंगरी लुगुन नामक महिला का अपने पति सुरसेन से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर अग्र...