बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी। फतेहपुर व हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। ट्रेन की चपेट में आया था बुजुर्ग: फतेहपुर संवाद के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी शिव भजन (80) गुरुवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। गांव से कुछ दूरी पर स्थित रेल ट्रैक पर चले गए जहां गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ आए। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- डुमरांव में ट्रेन की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रेल पटरी के किनारे मिला था शव: ह...