अलग-अलग घटनाओं में किशोर व वृद्ध ने जहर खाया
गुमला, मई 17 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जहरीले पदार्थ सेवन की दो घटनाएं सामने आई हैं। समय रहते परिजनों की सतर्कता के कारण दोनों की जान बच गई। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। पहली घटना शहर के शास्त्री नगर की है। जानकारी के अनुसार यहां एक 16 वर्षीय किशोर ने परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर गुस्से में घर में रखा डिटॉल और फिनायल मिलाकर पी लिया। जहरीला पदार्थ पीने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति बिगड़ता देख परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।दूसरी घटना करंज थाना क्षेत्र के कनरवा-चैनपुर गांव की है। यहां 60 वर्षीय राम केरकेट्टा ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया। वह शराब पीने के लिए गया था, लेकिन शराब नहीं मिलने पर गुस्से में घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.