अलग अलग गांव में मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 19 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गहली और सरसरा गांव में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रविवार को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गहली गांव निवासी शिव देवी ने पुलिस से शिकायत किया कि पारिवारिक भूमि का बिना बंटवारा किए पड़ोसी नंदलाल शनिवार को जबरन निर्माण कार्य करवा रहे थे। जब काम करने से उन्हें मना किया तो नंदलाल, बसंतलाल, देवी, सोना मारपीट किए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सरसरा गांव की मीरा देवी रविवार को बकरी चरा रही थीं। किसी बात को लेकर गांव के सुरेश गौतम, समर बहादुर गौतम पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पिटाई से मीरा को चोट आई है पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.