मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने थाना में केस दर्ज कराया है। 26 मई को 13 व 15 साल की दो किशोरी घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, जो घर नहीं लौटी है। वहीं, 29 मई को 17 साल की किशोरी चौक पर सामान लेने गई थी, जिसका कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद तीनों किशोरियों के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग गांवों से तीन किशोरी लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...