प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग गांवों में आग लगने की घटनाओं से अफरातफरी मच गई। भोजेमऊ गांव में सुमन देवी पत्नी श्याम बिहारी त्रिपाठी और सुशीला देवी पत्नी जगदीश तिवारी के गेहूं के खेत में पड़े डंठलों में अचानक आग लग गई। वहीं रहेटुआ परसरामपुर गांव में अभिषेक दुबे के गेहूं के डंठल भी आग की चपेट में आ गए। इसी क्रम में करका गांव में अरविंद प्रजापति के घर के पीछे रखे उपले और डंठलों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही रानीगंज फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- आग से गेहूं की फसल और बांस की कोठ जलकर हुई राख यह भी पढ़ें- राख की चिंगारी से कई बीघा फसल जली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.