गोंडा, सितम्बर 6 -- मेहनौन/रूपईडीह, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक व रूपईडीह क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। सबसे चौकाने वाली बात तो यह रही कि दोनों घटनाओं में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से दोनों की जान गई है। मौत के बाद दोनों गांवों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। मेहनौन संवाददाता के अनुसार दिखलौल गांव में रविवार शाम टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय हीमू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को बचाने पहुंचे पति राम चन्दर सिंह भी करंट की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: फर्राटा पंखे में उतरा करंट, 58 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम राम चन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार थीं। वह चारपाई के पास टेबल फैन लगाकर घर से बाहर च...