चक्रधरपुर, जनवरी 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां पंचायत के भरनियां टोला सरदार साई में सुबह साढ़े चार बजे खाना बनाने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से जलकर घायल हो गई। जिसे परिजनों तथा पंचायत के मुखिया पति गंगाराम गागराई ने उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला 65 फीसद जल गई हैं। वहीं दूसरी घटना चक्रधरपुर प्रखंड के सिकिदीकी गांव की हैं। जहां 22 वर्षीय महिला पालो उगुरसांडिल रात में ढबरी जलाकर सो गई। रात 12 अचानक ढबरी से आग पकड लिया। जिससे महिला जल गई। जिसके बाद परिजनों ने रात साढे 12 बजे उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराकर जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...