रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- खटीमा, संवाददाता। अलक्ष्या पब्लिक स्कूल का 23वां स्थापना दिवस संकल्प थीम के साथ धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध और संकल्प गीत प्रस्तुत किया। शनिवार को स्थापना दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व दर्जाधारी राजेन्द्र सिंह खनवाल, प्रबंध निदेशक मधुसूदन दास गोस्वामी, उपाध्यक्षा जया गोस्वामी, प्रबंधक विनोद बोहरा, सह प्रबंधक प्राजेश गोस्वामी, प्रधानाचार्य अजय बोहरा, उपप्रधानाचार्य विनोद चंद, अकादमिक सलाहकार भुवन चंद्र जोशी ने किया। चारों सदनों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया। लोक नृत्य में ब्लू पैंथर नाटक में फिनिक्स हाउस प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय के पूर्व छात्रों में लेफ्टिनेंट सागर चंद, दीपक मुडेला एनएसयूआ...