श्रावस्ती, नवम्बर 13 -- श्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में नागरिक सुरक्षा कोर गठन की कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने अलक्षेन्द्र इंटर कालेज भिनगा में कैंप का आयोजन किया। जिसमें छात्रों को नागरिक सुरक्षा कोर के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद विद्यालय के 32 छात्रों ने नागरिक सुरक्षा कोर में कार्य करने में रुचि दिखाते हुए फार्म भरे। नागरिक सुरक्षा कोर के प्रभारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद भारत सरकार की ओर से 1968 में नागरिक सुरक्षा अधिनियम लागू किया गया था। उस समय से यह विभाग नागरिक सुरक्षा विभाग कोर के रूप में कार्यरत है। जिसे अब सभी जनपदों में क्रियाशील किया जा रहा है। कोई भी संबंधित नगर पालिका क्षेत्र का मूल निवासी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.