अलकुशा पैक्स में सदस्यता अभियान शुरू, किसानों से जुड़ने की अपील
बोकारो, जुलाई 2 -- चंदनकियारी। अलकुशा पैक्स (एमपीसीएस) में रविवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स को सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान 29 जून से 6 जुलाई तक संचालित होगा। अभियान का शुभारंभ जिला सहकारिता पदाधिकारी रितुराज कुमार प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सहायक निबंधक सहयोग समितियां मयंक कलोटिया, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी हेरमन कुजुर, राजकुमार रजक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को पैक्स से जोड़कर सहकारिता आधारित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किसान मात्र 10 रुपये सदस्यता शुल्क देकर अपने पंचायत के पैक्स के सदस्य बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- सहकार से समृद्धि की इबारत लिखने जुटीं समितियां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.