मेरठ, मई 24 -- सिसौली स्थित अलका तोमर अर्जुन अवॉर्डी कुश्ती अकादमी में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने अपनी सांसद निधि से अकादमी को कुश्ती मैट भेंट किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक अश्विनी गुप्ता, संरक्षक कल्याण सिंह, किशनपाल तोमर, जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत तोमर, डॉ. अनुप सिंह, नैन सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...