रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर। ओमेक्स निवासी अलका शर्मा पत्नी राजेश शर्मा के रविवार को देहावसान के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कर मिसाल पेश की। पुत्र रोहन शर्मा और पुत्री शिवानी शर्मा ने कठिन क्षणों में साहसिक निर्णय लेते हुए नेत्रदान की सहमति दी, जिससे दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लौटेगी। ब्रह्मलीन होने की सूचना पर राकेश दूनेजा के अनुरोध से नेत्रदान की प्रक्रिया शुरू की गई। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल की उपस्थिति में सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान ट्रस्टियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके प्रेरणादायी निर्णय की सराहना की। साथ...