आगरा, अगस्त 7 -- पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद अलकनंदा व मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचते ही हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में एक साथ वृद्धि हुई है। सिंचाई विभाग ने खतरे को द्रष्टिगत रखते हुए कासगंज में अलर्ट जारी किया है। बिजनौर से गंगा में छोड़ा गया एक लाख 86 हजार क्यूसेक पानी 36 घंटे के बाद सोरों के लहरा घाट पहुंचते ही नदी के जलस्तर में वृद्धि होना तय है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को तटबंधों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरूवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ों पर भारी बारिश की बजह से उत्तराखंड में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Meerut News: गंगा के जलस्तर में एक बार फिर आया उफान हरिद्...