देहरादून, दिसम्बर 13 -- गोपेश्वर। चमोली जिले में आयोजित अलकनंदा पर्यटन ग्रामीण कृषि विकास मेला मैठाणा के चतुर्थ दिवस पर शिक्षण संस्थानों और महिला मंगल दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। शनिवार को मेले के चौथे दिन के समारोह का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने किया। मेले में राजकीय आदर्श विद्यालय हरमनी एवं नंदप्रयाग के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं महिला मंगल दलों ने भी सांस्कृतिक समा बंधा। अलकनंदा पर्यटन ग्रामीण मेले में महिला मंगल दलों के मध्य रस्साकशी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। अलकनंदा पर्यटन ग्रामीण मेले में विभागीय स्टालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण ले रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित मेले के मंच धार्मिक सांस्कृतिक समाजिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण...