मधुबनी, फरवरी 16 -- झंझारपुर। एनएच-27 पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा हादसा टल गया। दरभंगा से फुलपरास की ओर जा रही एक यात्री बस को अलकतरा लदे टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे बस एनएच से नीचे उतर गई। घटना चनौरागंज बाजार के समीप हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जबकि अगला शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि बस पलटने से पहले एक पेड़ और सर्विस रोड की दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार बस मधुबनी से पूर्णिया जा रही थी और उसमें 18-19 यात्री सवार थे। पिछले हिस्से में कोई यात्री नहीं बैठा था, जिससे कोई भी हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन एक ही लेन में जा रहे थे। ओवरटेक के दौरान बस ने लेन बदली, तभी टैंकर के अगले हिस्से से बस का पिछला भाग टकरा गया। ...