भभुआ, दिसम्बर 17 -- पेज चार की खबर अलकतरा का भगवानपुर में दर्जनों ड्राम वर्षों से हो रहा खराब भगवानपुर रामपुर सड़क निर्माण करने के लिए वर्षो पूर्व लाया गया था अलकतरा भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में वर्ष 1998 व 99 से दर्जनों ड्राम अलकतरा खराब हो रहा है। जिसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है। समाजसेवी मनीष तिवारी और मोहित पांडेय का कहना है कि एक तरफ सड़क निर्माण एजेंसियों के अलकतरा बचत के लिए प्रयास करने के कारण सड़क की गुणवत्ता में कमी आने से उखड़कर सड़क जल्द खराब हो रही है। वही दूसरी तरफ भगवानपुर में दर्जनों ड्राम अलकतरा वर्षों से खराब हो गया है। यदि इसका उपयोग किया जाता तो किसी सड़क की गुणवत्ता में कमी नहीं आई होती। जानकारों का कहना है कि वर्ष 1999 के आसपास राज्य में अलकतरा घोटाला का मामला सामने आया था...