धनबाद, जून 8 -- अलकडीहा बस्ती में चल रहा चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन रविवार को कुंज मिलन के साथ समाप्त हो गया। यह धार्मिक आयोजन तीन जून से शुरू हुआ था। समापन के मौके पर पश्चिम बंगाल के बांकुरा से आईं मशहूर गायिका कविता दास ने हरि कीर्तन प्रस्तुत किया। इसे सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बस्ती के लोगों ने बताया कि यहां पिछले 80 सालों से लगातार इस हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में सोलह आना कमेटी और बस्ती के लोगों का मुख्य योगदान रहा। इसमें पतित पावन मोदक, बीपत तारणी मोदक, चंडी चरण मोदक, श्री राम गोराई, अभय मोदक, हरिदास मोदक, शिवपद मोदक, सिद्धेश्वर मोदक, जलधर मोदक, दीपक मोदक, जितेन मोदक, मुरारी मोदक, संजय मोदक, सुदामा मोदक, समा रजवार और दयामय मोदक आदि हैं। यह भी पढ़ें- सोनुवा के सोनापोस में अखंड हरिनाम संकीर्तन की धूम, ...