अलंकार ज्वेलर्स में आचार्य इंदु प्रकाश से लें परामर्श
रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। मेन रोड मखीजा टॉवर स्थित अलंकार ज्वेलर्स में ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश 21 जून तक परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। अलंकार ज्वेलर्स प्रबंधन ने बताया कि शहरवासी इस अवधि में उनसे मिलकर ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक लोगों से पूर्व पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके। आचार्य इंदु प्रकाश जीवन में आ रही बाधाओं, परेशानियों और ग्रह संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। वे कुंडली, हस्तरेखा एवं मस्तक रेखा का अध्ययन कर परामर्श प्रदान कर रहे हैं। साथ ही वैदिक अनुष्ठान, विशेष पूजन, रत्न एवं रुद्राक्ष धारण संबंधी सुझाव भी दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.