आगरा, मई 15 -- डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह और प्रधानाचार्य राखी जैन ने किया। समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं मेधांश, अभिनव, तनीषा, मैथिली को उपहार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। एके सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए एआई, स्मार्ट बोर्ड जैसी आधुनिक तकनीकों और कौशल विकास को अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं, प्रधानाचार्य राखी जैन ने नई शिक्षा नीति के तहत संस्कारयुक्त डिजिटल शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर डीन चंद्रशेखर डैंग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बेहतर करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...