अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- रामापुर स्थित सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपकर अलंकृत किया गया। विद्यार्थियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों का बोध कराते हुए नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश बहादुर यादव ने कहा कि अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उनमें जिम्मेदारी का भाव पैदा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। समारोह के अंत में नव-अलंकृत छात्र-छात्राओं शांतनु सिंह, रुद्राक्ष, माही, कशिश मौर्य, सार्थक, अभिनव, प्रिया विश्वकर्मा आदि ने अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.