नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 3 विकेट लेकर ना सिर्फ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। टारगेट को डिफेंट करते हुए अर्शदीप सिंह अब टी20 क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पछाड़ा है। बता दें, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर 223 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना पाई। भारत ने यह मैच 14 रनों के अंतर से जीता। अर्शदीप सिंह ने 3 महत्वपूर्ण विकेट निकाले, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह भी पढ़ें-...