नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रविवार को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। जहां अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप को कोई सफलता नहीं मिली। मैच के दौरान अर्शदीप सिंह अपना आपा भी खोते नजर आए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को गेंद भी मारी, जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बातचीत की और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डेरिल मिचेल से उनके इस व्यवहार के लिए माफी मागी। हालांकि मैच के बाद अर्शदीप सिंह को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने खुद डेरिल मिचेल से मिलकर अपनी गलती का पछतावा किया। अर्शदीप सिंह ने मैच के बाद मिचेल से कहा, ''मुझे पता है कि मैं चाहे जितनी भी माफी मांग लूं, लेकिन सच में, आई एम रियली सॉरी।" जिसके बाद दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं और मुस्कुराने हुए दिखे। टी20 विश्...