नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैदान पर हो रही टक्कर के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली। हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को लगातार आउट करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी उकसा रहे थे। 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19वें ओवर तक अपने सभी मुख्य बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे और क्रीज पर अर्शदीप सिंह-मयंक यादव की जोड़ी मौजूद थी। आखिरी ओवर में 35 रन डिफेंड करने के लिए शमार जोसेफ को गेंद सौंपी गई। शुरुआती दो गेंद पर 5 रन बने लेकिन फिर उनकी तीसरी गेंद अर्शदीप के बाएं बांह पर लगी, जिसके कारण वह काफी दर्द में दिखे हालांकि ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने खेलना चाहा लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने शरीर की तरफ गेंद फेंका, जिसके बाद वह रिटायर्ड आउट हो गए। हालांकि सुनील गावस्कर जोसेफ की गेंदबाजी से ...