नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा की वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में इस भारतीय तेज गेंदबाज ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक लड़की का हाथ पकड़े तस्वीर शेयर की थी। आमतौर पर अर्शदीप सिंह स्नैपचैट पर फनी कंटेंट पोस्ट करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ शेयर नहीं करते। ऐसे में लड़की का हाथ पकड़े उनकी यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई। तस्वीर में ना तो अर्शदीप सिंह का चहरा दिखाई दे रहा है, ना ही उस लड़की का। मगर भारत के तेजस्वी लोगों ने लड़की के हाथ पर बने टैटू से अर्शदीप सिंह की मिस्ट्री गर्ल के नाम से पर्दा उठाने की कोशिश की है। यह भी पढ़ें- टिम डेविड के खिलाफ CSK को 'चुभेगी' ये गलती, इस पल से पलट गई पूरे मैच की कहानी! ए...