हापुड़, दिसम्बर 25 -- पिलखुवा। अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंगीन लाइटों, गुब्बारों और क्रिसमस ट्री से आकर्षक रूप से सजाया गया। इससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विचक्षण शर्मा और प्रधानाचार्या पूजा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न महान विभूतियों के रूप में रोल प्ले प्रस्तुत कर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में सांता क्लॉज विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच पहुंचकर टॉफी और चॉकलेट वितरित की। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्या पूजा वर्मा ने बच्च...