कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। फिक्की फ्लो ने अपने टेक्सटाइल वर्टिकल के अंतर्गत फजलगंज में अर्बन स्किलिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस केंद्र में 20 लड़कियों को तीन माह का स्टिचिंग (सिलाई) कोर्स कराया जाएगा। इससे महिलाएं बुटीक स्तर का काम करने के लिए तैयार हो सकेंगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसमें करन लेटेक्स का सहयोग लिया गया है। समारोह में चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, पास्ट चेयर्स नलिनी सांवल और डॉ. अनुराधा वार्ष्णेय, इवेंट चेयर राधिका गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- फ्लोरल कॉटन कुर्ता सेट्स की शॉपिंग करें आधे दाम पर, खरीदें 8 आरामदायक विकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...