अर्बन बैंक में ग्रुप सी के 35 पदों पर सीधी भर्ती होगी
बोकारो, सितम्बर 15 -- गणेश पूजा के अवसर पर साउथ ईस्टर्न, साउथ ईस्ट सेंट्रल व ईस्ट कोस्ट रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड यानी अर्बन बैंक ने अपने शेयरधारकों, सदस्यों व कर्मचारियों के आश्रितों के लिए ग्रुप सी संवर्ग के कुल 35 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
भर्ती प्रक्रिया सोसाइटी प्रबंधन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी। रिक्त पदों में जूनियर क्लर्क-कम-कंप्यूटर असिस्टेंट के 25, केयरटेकर-कम-इलेक्ट्रीशियन के छह, अकाउंट्स असिस्टेंट के दो, स्टेनोग्राफर का एक व पीएस टू चीफ मैनेजर का एक पद शामिल है। इनमें पद के अनुसार सातवें वेतन आयोग के स्तर-2, स्तर-5 व स्तर-6 का वेतनमान निर्धारित है।
आवेदन और चयन प्रक्रिया आवेदन पत्र 17 सितंबर से कार्य दिवसों में सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक सोसाइटी के शाखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.