रायबरेली, अगस्त 24 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को राहुल गांधी के मनुस्‍मृति वाले बयान की तीखी आलोचना की। साथ ही उन्होंने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया कि वह क्‍यों अर्बन नक्सलियों के हाथों भारत की वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को खराब करना चाहते हैं? सोमवार को योगी आदित्यनाथ 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरीराना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर रायबरेली में आयोजित भाव समर्पण समारोह में पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्‍होंने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित 'राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार' का लोकार्पण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान, अवध केसरी स्मारिका और विशेष आवरण (स्पेशल कवर) का विमोचन भी किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र के विपक्षी नेत...