लखनऊ, अप्रैल 26 -- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित 'अर्बन चैलेंज फंड' से संबंधित रणनीतिक विचार-विमर्श बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस फंड से शहरों का कायाकल्प होगा।बैठक में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारण, निर्णय प्रक्रिया को सरल बनाने, अनुमोदन प्रणाली को मजबूत करने और निधियों के समयबद्ध निर्गमन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। एके शर्मा ने कहा कि अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत निर्धारित Rs.एक लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता देश के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल है। यह भी पढ़ें- अर्बन चैलेंज फंड से शहरों का होगा कायाकल्प: एके शर्मा यह फंड राज्यों एवं शहरों ...