अर्बन चैलेंज फंड से धनबाद, रांची और मानगो की परियोजनाओं को मिलेगी गति
रांची, अगस्त 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत झारखंड के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) की विभिन्न परियोजनाओं को वित्तीय मदद मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हुडको ने धनबाद, रांची और मानगो में प्रस्तावित शहरी परियोजनाओं के लिए कुल 111.50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लोन, वित्तीय सहायता को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार ने सोमवार को राज्य के शहरी विकास एवं आवास विभाग के निदेशक एवं सूडा के निदेशक सूरज कुमार को सैद्धांतिक मंजूरी से संबंधित स्वीकृति पत्र सौंपा। इस दौरान अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों में बुनियादी ढांचे के विकास और परियोजनाओं को वित्तीय रूप से मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की चर्चा बैठक में यूएलबी की क्षमता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.