देहरादून, जून 18 -- अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चर्चित घोटाले में पुलिस ने तत्कालीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर गणेश जैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान में दिल्ली के जेन बैंक में आईटी अफसर के पद पर नौकरी कर रहा था। वहां से गिरफ्तार कर उसे दून लाया गया। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि 52 वर्षीय गणेश जैन पुत्र महेश चंद मूल निवासी सेक्टर 99 गुरुग्राम, हाल निवासी चंदरनगर, देहरादून इस पूरे फर्जीवाड़े का तकनीकी मास्टरमाइंड था। आरोप है कि उसने तत्कालीन शाखा प्रबंधक महावीर सिंह और अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक के सॉफ्टवेयर में फर्जी एंट्री कर करोड़ों रुपये निजी खातों में ट्रांसफर किए। यह भी पढ़ें- अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार इन लोगों ने 20 जेसीबी मशीनें खरीदने के नाम पर बैंक से चार करोड़ 80 लाख रुपये का फर...