देहरादून, मार्च 7 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में हुए कथित घोटाले की जांच की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आवाज बुलंद की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सदर सुरेश सेमवाल को सौंपा।संगठन के प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2011-12 से चले आ रहे इस घोटाले में बैंक के संचालक मंडल और आरबीआई के ऑडिटर ग्रुप की मिलीभगत रही है। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन ने किसानों व मजदूरों की शेयर मनी हड़प ली है। शर्मा ने दावा किया कि आरटीओ और पुलिस को 2022 से इस मामले की जानकारी है, लेकिन कोई कार्रवाई न होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि आज राज्य के दौरे पर आए गृहमंत्री के घेराव का कार्यक्...