देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। देहरादून में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के खिलाफ जमाकर्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने बैंक और आरबीआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान शुरू नहीं हुआ, तो वे सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। धरने में अचिन गुप्ता, निष्ठा ठाकुर, हिमांशु नेगी, नरेंद्र बत्रा, मुकेश कुमार और रजत अग्रवाल सहित कई प्रभावित ग्राहक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...