बिजनौर, मार्च 7 -- नगीना। नगीना देहात क्षेत्र से नयागांव के अर्पित सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 386वीं रैंक हासिल कर अपने माता पिता सहित जनपद का नाम रोशन किया। इस सफलता से अर्पित के शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। अर्पित को सभी लोग बधाई दे रहे हैं। शुक्रवार को यूपीएससी 2025 का परीक्षाफल घोषित हुआ। नगीना देहात क्षेत्र के नयागांव के रहने वाले अर्पित सिंह ने यूपीएससी में 386 वी रैंक हासिल की है। अर्पित सिंह इस समय अपने गांव में ही हैं। उन्होंने अपने परिजनों को यूपीएससी में चयन के बारे में बताया। अर्पित सिंह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। अर्पित के पिता अरविन्द कुमार गांव में खेती करते हैं, उनकी माता सीमा सिंह गृहणी है। परिवार में माता पिता और अर्पित सहित तीन सदस्य हैं। अर्पित सिंह ने हाईस्कूल और 12 वीं तक की पढ़ाई नगीना देहात ...