कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गए गीतांजलि क्लब और सिटी क्लब के बीच हुए मैच में रनों की बारिश हुई। गीतांजलि क्लब के कप्तान अर्पित तिवारी धुआंधार पारी खेलते हुए 294 रन बना डाले। इसकी बदौलत गीतांजलि क्लब ने सिटी क्लब को रिकार्ड 382 रन से करारी मात दी। सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में गीतांजलि क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 423 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान अर्पित तिवारी ने 140 गेंद पर 47 चौके और 10 छक्कों की मदद से 294 रन ठोंक डाले। हालांकि, वह तिहरे शतक से महज 6 रन से चूक गए। उनके अलावा अनूप गौतम ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में आकाश कुमार ने दो और शशांक व शौर्य ने एक-एक विकेट लिया। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी सिटी क्लब की टीम ताश के पत्तों की तरह बिख गई और 17....