सहारनपुर, सितम्बर 27 -- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज उग्गरपुर के अंडर-14 खिलाड़ी अर्पित आर्य ने स्वर्ण पदक जीता। नैतिक कुमार और रुद्र प्रताप ने कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण के साथ अर्पित का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रबंधक अरविंद शास्त्री, संस्थापक सोम प्रकाश आर्य और कोच श्याम सिंह राणा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...