फतेहपुर, मई 19 -- खागा। नगर के विजयनगर निवासी सुनील तिवारी की मेधावी पुत्री अर्पिता तिवारी ने डिप्लोमा इन होम्योपैथिक फार्मेसी के द्वितीय वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर रायबरेली जनपद में टॉप किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ऊंचाहार, रायबरेली स्थित सुंदारा देवी होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज के 2023-25 बैच की छात्रा अर्पिता ने अपनी इस सफलता से लगातार दूसरी बार परचम लहराया है। इससे पहले प्रथम वर्ष में भी उन्होंने 750 के पूर्णांक में 577 अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। इस बार अपने कड़े परिश्रम के दम पर अर्पिता ने 591 अंक अर्जित कर टॉपर होने का गौरव बरकरार रखा। मेधा के बाबा जयशंकर तिवारी, दादी कला तिवारी और चाचा सुधीर व सुशील तिवारी ने मुंह मीठा कराकर बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की...