अर्पिता ने जीता स्वर्ण, समृद्धि को रजत और बलवीर को मिला कांस्य पदक
फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित राज्य योगासन प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। फरीदाबाद के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि अंडर-18 बालिका वर्ग में रही। इस वर्ग में अर्पिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि समृद्धि ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 18 से 55 वर्ष पुरुष वर्ग में बलवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- तनाव भरे दौर में योग बना स्वस्थ और संतुलित जीवन का आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.