पटना, अक्टूबर 30 -- पटना, हिन्दुस्तान टीम। बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब असर से दो दिन हुई बैमौसम बारिश ने किसानों का भारी नुकसान किया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में करीब 5 हजार करोड़ की फसलें बर्बाद होने का अनुमान है। इस बार धान उत्पादन में 10 से 15 फीसदी तक कमी हो सकती। धान के साथ केला और सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के असर से आगामी दलहन और तिलहन सहित रबी फसलों की बुआई में भी देरी होगी। दूसरी ओर, अर्नब तूफान के प्रभाव से किसानों को हुए फसल नुकसान का राज्य सरकार मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुकवार को इसकी घोषणा की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार और डॉ. प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में लगी धान की फसल गिर गई है। वहीं, तैयार हो चुकी धान की फसल की ग...