रांची, अक्टूबर 30 -- झारखंड सरकार ने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के संभावित प्रभाव, भारी बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत देने का निर्देश दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी डीसी को तत्काल व्यापक स्थलीय सर्वेक्षण कराने और प्रभावितों को नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।गांव-गांव जाकर सर्वे करने का निर्देश मंत्री ने कहा कि जामताड़ा सहित सभी जिलों में प्रशासनिक टीमें गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण करें। धान की फसल और कृषि भूमि को पहुंचे नुकसान का पारदर्शी आकलन कर पात्र किसानों की सूची तैयार की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि कोई भी यो...