बलिया, अक्टूबर 1 -- बलिया, संवाददाता। जिले में पिछले दिनों बारिश व तेज हवा के झोंके ने करीब बारह साल पहले आए हुदहुद तूफान के दर्द को ताजा कर दिया। उस समय भी पेड़-पौधों, बिजली के खम्भों-तार और फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इस बार भी कमोबेश अब तक वही नजारा देखने को मिल रहा है। खेतों में धान व मक्का आदि की फसलें बारिश व तेज हवा के झोकों की वजह से गिर गयी है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ने का आशंका जताई जा रही है।कुछ दिनों पहले तक लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। किसान खेतों में सूख रही फसलों को लेकर चिंतित थे। इसी बीच बुधवार की रात में शुरु हुआ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो तीन दिनों तक चलता रहा। बरसात के साथ तेज हवा चलने से सर्वाधिक नुकसान मक्का और धान की अगैती फसलों को हुआ है। लोगों का कहना है कि लगभग बारह साल पहले 13 अक्तूबर 2014 को जिले में ...