रांची, अक्टूबर 27 -- Jharkhand Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर झारखंड के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 से 29 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को पूरे झारखंड के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्तूबर को रांची समेत मध्य, पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। वहीं, 28 अक्तूबर को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका है। राज्य के अन्य हिस्सों में...